क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने चौकी बाघनगर का किया निरीक्षण, पुलिस मेस, अभिलेखों एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने थाना क्षेत्रान्तर्गत चौकी बाघनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया।
निरीक्षण उपरांत क्षेत्राधिकारी द्वारा वायरलेस सेट, ड्यूटी रजिस्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया । साथ ही चौकी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं अनुशासित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने, जनसुनवाई को प्राथमिकता देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान चौकी पर स्थित पुलिस मेस का भी निरीक्षण किया। मेस की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता तथा पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी ने बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित चेकिंग करने तथा आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।


