क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को साइबर हेल्प हेस्क थाना दुधारा द्वारा 10,000 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

संतकबीरनगर। शुक्रवार को दुधारा थाना साइबर हेल्प डेस्क पुलिस द्वारा ठगी के शिकार पीड़ित को धनराशि उसके खाते में वापस कराई।
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर हेल्प डेस्क थाना दुधारा
थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा, साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 अनिल मिश्रा, का0 अनुज कुमार, का0 ऋषिकेश यादव, का0 हर्ष सिंह, म0का0 एकता सिंह ने सतत प्रभावी कार्रवाई कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 10,000 रुपये की धनराशि उनके खाते में वापस कराई । विजय कुमार दुबे निवासी ग्राम सुम्हा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर के माता जी के पास दिनाँक 20.04.2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन स्वयं को रिश्तेदार बताते हुए हास्पिटल में भर्ती होने का हवाला देते हुए 10000 रुपये मंगा लिया गया पीड़ित को जानकारी होने पर उनके साथ साइबर फ्राड हो गया है साइबर सेल थाना दुधारा में शिकायत की गयी । साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी ऋषिकेश यादव द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत पंजीकृत की गयी । पुलिस की प्रभावी पैरवी से 10,000 रुपये की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गयी है ।
थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। कोई व्यक्ति फोन पर रिश्तेदार या दोस्त बनकर पैसों की मांग करे, तो बिना उसकी पहचान की पुष्टि (वीडियो कॉल या अन्य माध्यम से) किए पैसे न भेजें। साइबर अपराधी अक्सर आवाज बदलकर या भावनात्मक दबाव बनाकर ठगी करते हैं।
- किसी भी संदिग्ध लेनदेन की शिकायत तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर अथवा cybercrime.gov.in पर दर्ज करें ।



