किसानों से विशेष अपील: KCC जमा कर मजबूत करें अपनी साख — ब्रांच मैनेजर

किसानों के हित में आगे आए पीएनबी ब्रांच मैनेजर प्रवीण कुमार, KCC जमा करने की अपील
बुलंदशहर.कस्बा खानपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के ब्रांच मैनेजर प्रवीण कुमार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की बकाया राशि समय पर जमा करने की अपील की है, ताकि वे भविष्य में भी बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से उठा सकें।
ब्रांच मैनेजर प्रवीण कुमार ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना किसानों की आर्थिक मजबूती का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। समय पर भुगतान करने से किसानों की साख मजबूत होती है और उन्हें आगे भी आसानी से ऋण उपलब्ध हो पाता है। उन्होंने किसानों को समझाया कि यदि समय से KCC जमा किया जाता है तो ब्याज में मिलने वाली छूट और अन्य सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि बैंक हमेशा किसानों के साथ खड़ा है और उनकी जरूरतों को प्राथमिकता देता है। बैंक प्रशासन का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग करना है। इसी भावना के तहत किसानों से जिम्मेदारीपूर्वक अपने ऋण का भुगतान करने की अपील की गई है।
स्थानीय किसानों ने भी ब्रांच मैनेजर की इस पहल की सराहना की और कहा कि बैंक द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली जानकारी और मार्गदर्शन से उन्हें काफी लाभ मिलता है। क्षेत्र में बैंक और किसानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



