शहर-राज्य

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सेमरियावा में 95 मतदाताओं ने किया मतदान

– मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए तत्पर दिखे भाजपा और सपा कैंप के दिग्गज नेता

– थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा ने खुद सम्हाली सुरक्षा की कमान, डीएम, एसपी, एसडीएम और सीओ ने लिया जायजा

– किसी ने मुद्दों तो किसी ने विचारधारा से प्रेरित होकर किया मतदान

संतकबीरनगर। 

शिक्षक एमएलसी क्षेत्र गोरखपुर फैजाबाद खंड के लिए शुक्रवार को सेमरियावा ब्लॉक परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। कुल 119 मतदाताओं में से 95 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विधान मंडल के उच्च सदन में अपना प्रतिनिधि भेजने के लिए शिक्षकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 

शुक्रवार की सुबह 8 बजे से ही शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता सेमरियावा ब्लॉक परिसर स्थित बूथ पर पहुंचने लगे थे। थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद सुरक्षा कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात नजर आए। जिलाधिकारी अनुज मलिक, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, एसडीएम हृदय राम तिवारी, सीओ प्रियम राज शेखर पाण्डेय ने शांतिपूर्ण ढंग से चले रही चुनाव प्रक्रिया का जायजा लिया। मतदान में हिस्सा लेने के बाद कुछ मतदाताओं ने पुरानी पेंशन बहाली, वित्त विहीन शिक्षकों की समस्या के मुद्दे पर मतदान का दावा किया तो कुछ मतदाताओं ने विचारधारा को आत्मसात करते हुए दलगत आस्था के आधार पर मतदान का दावा किया। ब्लॉक मुख्यालय पर मतदाताओं के रुझान से मुकाबला सपा भाजपा के बीच सिमटता नज़र आया। भाजपा कैप में जहां क्षेत्रीय विधायक अंकुर राज तिवारी, मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल यादव, राम पुरुषोत्तम गुप्ता, राम सागर चौधरी मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए सहेजते नज़र आए वहीं समाजवादी पार्टी के कैप में रोहित पाण्डेय, गौहर अली खान, मोहम्मद अहमद, सय्यद फ़िरोज़ अशरफ, जावेद खान, मोजम्मिल अहमद आदि लोग अपने समर्थक मतदाताओं को अधिकाधिक संख्या में बूथ तक पहुंचाने में लगे रहे। वहीं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ शिक्षकों के हितों की हमेशा लड़ाई लड़ता रहा है। आशा है कि माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे। अटेवा से जुड़े शिक्षक भी वोटो क़ो सहेजते नज़र आये। 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button