शहर-राज्य

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी का मतदान

विजय द्विवेदी वेलकम इन्डिया

प्रतापगढ़। जिले के सदर ब्लॉक मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के दौरान सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सुरक्षा बलों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद नजर आए।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र के बाहर टेंट लगाकर मतदाताओं को पर्चियां उपलब्ध कराईं। स्नातक एमएलसी पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी अवनीश सिंह पटेल और शिक्षक एमएलसी पद के लिए उमेश द्विवेदी चुनाव मैदान में हैं।

मतदान केंद्र के बाहर लगाए गए भाजपा के पंडाल में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को पर्चियां उपलब्ध कराने का कार्य किया।  वहीं, मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहे।

स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

इस अवसर पर कमलेश कुमार पांडे, प्रवीण कुमार उपाध्याय, सतीश कुमार पटेल, दीपक कुमार रावत, राजेंद्र कुमार दुबे, आदि लोगों उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button