शहर-राज्य
एसपी देहात द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सलेमपुर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया।

शिकारपुर/बुलंदशहर/रविवार देर शाम को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन द्वारा पुलिस बल के साथ जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सलेमपुर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया। इस दौरान क्षेत्र के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई तथा सम्बन्धित थाना प्रभारी को आमजन के साथ सौम्य एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर थाना प्रभारी सलेमपुर नितिन जावला पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।



