उ0प्र0 सरकार के द्वारा गठित उ0प्र0 राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने पिछड़ा वर्ग को आर्थिक मजबूत बनाने बनाने हेतु ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों एवं बीडीसी से मांगे सुझाव*

*जनपद हापुड़ के समस्त ब्लॉकों से आये ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य नागरिकों द्वारा आयोग के समक्ष रखे अपने अपने सुझाव*
*आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के द्वारा ग्राम पंचायत शाहपुर जट्ट विकास खण्ड हापुड़ की ग्राम पंचायत का भ्रमण किया गया*
*जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधान एवं अन्य नागरिकों के द्वारा पिछड़ा वर्ग को सशक्त बनाने हेतु लिए गए सुझाव को आयोग ने अपने पास किया सुरक्षित*
*वेलकम इंडिया हरेन्द्र शर्मा*
हापुड़ जनपद में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उ0प्र0 सरकार के द्वारा गठित उ0प्र0 राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामौतार सिंह एवं मा0 आयोग के सदस्य कलेक्ट्रेट सभागार हापुड़ में प्रातः 11ः00 बजे उपस्थिति हुए जिनका गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) देकर स्वागत किया गया। उसके उपरान्त जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया। उसके उपरान्त सर्वप्रथम अन्य पिछडा वर्ग के आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामौतार सिंह एवं सदस्यों बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, अरविंद कुमार चौरसिया व एस0पी सिंह के द्वारा बैठक में प्रतिभाग करने वाले जनप्रतिनिधियों श्रीमती रेखा नागर मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत हापुड़, प्रमुख क्षेत्र पंचायत गढ़मुक्तेश्वर,और जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित जनपद के 04 विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों के प्रधानों से आर्थिक, शैक्षिक, समाजिक, राजनैतिक, रूप से पिछड़े हुए व्यक्तियों के सम्बन्ध में और शासकीय सेवाओं से जुडे आमजनमानस के सम्बन्ध में सुझाव लिये गये। जिनको मा0 आयोग के अध्यक्ष महोदय के द्वारा सुरक्षित रख लिया गया तदोपरान्त आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के द्वारा ग्राम पंचायत शाहपुर जट्ट विकास खण्ड हापुड़ की ग्राम पंचायत का भ्रमण किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी कविता मीना, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग हापुड़, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, हापुड़, जिला सूचना अधिकारी हापुड़, जिला पंचायत राज अधिकारी हापुड़, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



