शहर-राज्य

आग की चपेट में आने से तीन परिवार हुए घर से बेघर।

राजाखेड़ा में 3 झोपड़ीनुमा घरों में लगी आग, घरेलू समान जलकर हुआ खाक।

राजाखेड़ा धौलपुर राजस्थान। राजाखेड़ा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत खुडिला क्षेत्र के गांव नाथो का पुरा में रविवार की रात करीब 11 बजे झोपड़ी नुमा घर में भयंकर आग लग गई जिससे वहां बड़ा नुकसान हो गए और घर आग में पूरी तरह ध्वस्त हो गया। जिसमें नगदी अनाज और घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया है।आग अपना विकराल रूप ले चुकी थी जिसने कुछ ही देर में 3 घरों को अपनी चपेट में ले लिया स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया जिसके साथ ही राजाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर ग्रामीणों की मदद से काबू पाया लेकिन तब तक भारी नुकसान भी हो गया था। राजाखेड़ा पुलिस द्वारा आग की सूचना नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को दी गई तत्काल प्रभाव से नगरपालिका अधिशासी अधिकारी ने फायर ब्रिगेड मैंन पप्पू गुर्जर एवं फायर ब्रिगेड चालक बचन सिंह फायर कर्मी राजकुमार, कुलदीप को तत्काल प्रभाव से घटनास्थल पर भेजा गया फायर मैंन पप्पू गुर्जर ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे अचल सिंह, चोभ सिंह, दिनेश के घरों में आग लगने की सूचना अधिशासी अधिकारी विष्णु परमार द्वारा दी गई थी तत्काल प्रभाव से फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जब तक ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया था घरों में रखी नगदी, अनाज कपड़े और चारपाई सहित अन्य सामान भी जलकर राख हो गया ।आग पीड़ित अचल सिंह ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी जिसने 15 सदस्यों को घर से बेघर कर दिया जो कि अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button