शहर-राज्य

आई ए एस अनुष्का शर्मा ने सी ओ एस ओ सी सग  चकबन्दी अधीन गाव का किया निरीक्षण

विजय द्विवेदी वेलकम इन्डिया

 प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में चकबन्दी कार्य को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण स्थिति की जानकारी की दृष्टि से जनपद की ट्रेनी आई एस एस अनुष्का शर्मा ने चकबन्दी अधीन राजस्व ग्राम निर्मल गिरधर का निरीक्षण किया‌ । 

        सी ओ चकबन्दी अविनाश पाण्डेय व एस ओ सी अरविन्द द्विवेदी सग चकबन्दी कार्यस्थल पर पहुची आई ए एस अनुष्का शर्मा ने चकबन्दी प्रक्रिया की जानकारी मांगी तो चकबन्दी अधिकारी अविनाश पाण्डेय ने विस्तार से चकबन्दी प्रक्रिया की जानकारी दी और बताया कि वर्तमान मे चल रही चकबन्दी मे ये विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि  हर खेत को नाली व रास्ता उपलब्ध हो जिससे किसानो को अपनी उपज बढाने के सहायता मिले तथा विवाद भी लगभग शून्य हो । इस दौरान आई ए एस अनुष्का शर्मा ने चकबन्दी कानूनगो श्रीधर यादव व चकबन्दी लेखपाल सुनील‌ चौहान से भी भु नक्शा व पैमाईस जरीब के विषय मे जानकारी ली । 

  अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी पा लगभग सन्तुष्ट नजर आयी आई ए एस ने किसानो से भी व्यवस्था के विषय मे जानकारी ली तो मौके पर मौजूद लगभग दो दर्जन किसानो ने भी चकबन्दी  के अब तक हुए कार्यो से सन्तोष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button