शहर-राज्य

आईपीईसी में डिजाइन थिंकिंग पर एक सप्ताह का शिक्षक विकास कार्यक्रम शुरू

वेलकम इंडिया संवाददाता

साहिबाबाद। इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज (आईपीईसी) में “डिजाइन थिंकिंग” विषय पर एक सप्ताह के शिक्षक विकास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान नवाचार परिषद (आईआईसी-आईपीईसी), एआईसीटीई आइडिया लैब-आईपीईसी और आईपीईसी प्रौद्योगिकी व्यवसाय इनक्यूबेटर फाउंडेशन द्वारा सेंटर फॉर कनेक्टिंग लर्निंग एंड इनोवेशन, नोएडा के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को डिजाइन थिंकिंग, नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों और आधुनिक समस्या समाधान तकनीकों से परिचित कराना है। उद्घाटन अवसर पर प्रो. (डॉ.) अमित जैन, शैक्षणिक अधिष्ठाता ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के कौशल विकास के साथ शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रो. (डॉ.) सुनीता यादव, अधिष्ठाता, कंप्यूटर विज्ञान एवं संबद्ध शाखाएं ने कहा कि डिजाइन थिंकिंग नवाचार, रचनात्मकता और उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में प्रो. (डॉ.) नीलम सक्सेना एवं प्रो. (डॉ.) अरविंद देशमुख उपस्थित रहे। इस शिक्षक विकास कार्यक्रम में 20 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. (डॉ.) अंजनी कुमार सिंह एवं सह-समन्वयक डॉ. अरविंद तिवारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को “डिजाइन थिंकिंग” विषय को प्रभावी एवं व्यावहारिक तरीके से पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button