शहर-राज्य

डीएम की अध्यक्षता में जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस आपूर्ति के सुचारू संचालन के संबंध में बैठक हुई आयोजित

संतकबीरनगर।  जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में इण्डियन आयल/बी0पी0सी0एल0/एच0पी0सी0एल0 के सेल्स आफिसर तथा आपूर्ति विभाग के अधिकारीगण के साथ जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस आपूर्ति के सुचारू संचालन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी सेल्स आफिसर को पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिये गये। 

जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू है। जनपद में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल/डीजल/गैस सिलेण्डर उपलब्ध है। 

जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने एवं आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल/डीजल/गैस सिलेंडर क्रय करने‌ की अपील किया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्तागण अनावश्यक भंडारण से बचें। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button