तेंदुए ने गोवंश को बनाया निवाला, ग्रामीणों में व्याप्त दहशत और बढ़ी

हडक़ंप कामकाज करने वालों की संख्या तेजी से घटी -महिला और बच्चे जंगल में जाने से कतरा रहे -सूचना के बाद
बुलंदशहर .ऊंचागांव : विकासखंड ऊंचागांव क्षेत्र में कुछ महीने से तेंदुए की गतिविधियां बढ़ गई हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। तेंदुआ जिले के विभिन्न गांवों में देखा जा चुका है। लेकिन वन विभाग अब तक उसे पकड़ने में सफल नहीं हो पाया है। बीती रात तेंदुए ने पाली आनंदगढ़ी में एक पालतू गाय के बछड़े को निवाला बना दिया। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण राजपाल निवासी पाली अपने पशुओं को चारा डालने के लिए घेर में पहुंचा तो गाय के बछड़े के अवशेष मिले और उसके आस पास तेंदुए जैसे जानवर के पैरों के निशान भी नजर आए। इतना ही एक सफ्ताह पहले भी तेंदुए ने नीलगाय व एक पालतू कुत्ते को अपना निवाला निवाला बनाया था। जिसकी वजह से आस पास के क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले कई महीनों से तेंदुए की आहट जिले के कई गांवों में सुनाई दे रही है। इस स्थिति के चलते ग्रामीणों ने खेतों में गुट बनाकर खेतों में जाना शुरू कर दिया है। और रात में तेंदुए के भय से घरों के अंदर सोने को मजबूर हैं।