थाना दुधारा व एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध असलहों के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

01 अदद पिस्टल 32 बोर, 01 अदद पिस्टल 9 MM, 02 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 04 अदद जिंदा कारतूस बरामद
संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा तथा जनपदीय एसओजी प्रभारी अजय सिंह की संयुक्त टीम व0उनि0 उदय शंकर द्विवेदी, उ0नि0 रामसूरत प्रसाद, हे0का0 जयचन्द्र कनौजिया, का0 रंजन राजभर, का0 भीम कुमार व प्रभारी निरीक्षक एसओजी अजय सिंह, हे0का0 विवेक राय, का0 दीपक सिंह, का0 सर्वेश सिंह, का0 अभिषेक सिंह, का0 वीर बहादुर यादव, का0 अरूण कुमार, का0 विवेक मिश्रा, का0 शिवम कुमार ने
मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त कमलेश यादव पुत्र रामशब्द यादव निवासी रसीदाबाद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को पिपरा बोरिंग के पास से 01 अदद पिस्टल 32 बोर, 01 अदद पिस्टल 9 MM, 02 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 04 अदद जिंदा कारतूस (02 अदद 315 बोर, 01 अदद 32 बोर, 01 अदद 9 MM) के साथ कमलेश यादव पुत्र रामशब्द यादव निवासी रसीदाबाद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़,
बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 146/2026 धारा 3/7/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि बरामद पिस्टल, तमंचे व कारतूस को नेपाल बार्डर से एक व्यक्ति से खरीद का ला रहा हूं । नाम पता पूछने पर बता रहा है उसका नाम नही जानता हूं । देखने पर पहचान सकता हूँ । मेरे घर पर दुश्मनी है इसलिए यह लेकर इसी छुपते छुपाते रास्ते से घर जा रहा था। तब तक आप लोगो ने पकड़ लिया।
अभियुक्त कमलेश यादव का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0स0 229/2019 धारा 341,506 भादवि0 थाना जियनपुर जनपद आजमगढ़ ।
- मु0अ0स0 015/2021 धारा 25/27/3 आयुध अधिनियम 1959 थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर ।
- मु0अ0स0 014/2021 धारा 307 भादवि0 थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर ।
- मु0अ0स0 140/2023 धारा 35,467,468,471 भादवि0 व 25/3/5 आयुध अधिनियम 1959 थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।
- मु0अ0स0 404/2023 धारा 3(1) उ० प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।



