Uncategorized

सूचना का अधिकार अधिनियम को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)।सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोशिएशन के पदाधिकारियों द्वारा आमजन को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संगठन के प्रदेश सचिव ललित त्यागी एडवोकेट ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम आम नागरिक को प्रशासन से सवाल पूछने की संवैधानिक शक्ति प्रदान करता है। यह अधिनियम शासन-प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर नियंत्रण का एक प्रभावी और सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि जब नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होता है, तभी लोकतंत्र वास्तविक रूप से मजबूत बनता है। आमजन को चाहिए कि वे सूचना का अधिकार का प्रयोग जनहित और सकारात्मक उद्देश्यों के लिए करें, ताकि प्रशासन अधिक उत्तरदायी बने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुँच सके। बैठक में उपस्थित लोगों ने सूचना का अधिकार अधिनियम के महत्व को समझते हुए इसे जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

पीयूष यादव, जिलाध्यक्ष, ने अपने संबोधन में कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम आम नागरिक को सशक्त बनाता है और प्रशासन को जवाबदेह बनाता है। जब जनता जागरूक होकर अपने अधिकारों का प्रयोग करती है, तभी शासन-प्रशासन में पारदर्शिता आती है और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button