मिशन शक्ति टीम ने महिलाओ व बालिकाओं को किया जागरूक

उसका/सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार हरें कृष्ण उपाध्याय व साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के ग्राम-पुरैना में जाकर मिशन शक्ति एवं एण्टी रोमियों की टीम द्वारा यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई व उनकी समस्याओं को सुना गया,उचित परामर्श के साथ काउन्सलिंग किया गया । बहू-बेटी सम्मेलन लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया । साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं के बारे में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज-5.0 के विषय में महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई व नई धाराओं को भी बताया गया । इस दौरान मिशन शक्ति टीम के उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय, योगेंद्र यादव , मुख्य आरक्षी अनिल चौहान, धर्मेन्द्र शाह , महिला आरक्षी कालिंदी यादव आदि मौजूद रहें।



