आध्यात्म

अध्यात्म पीठ ब्रज बल्लभ लाल की शरण में आयी भाजपा प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल

– पीठाधीश्वर पूर्ण प्रकाश कौशिक जी महाराज ने कराया पुष्पार्चन

मथुरा/गोवर्धन। परम पावन स्थान चंद्र सरोवर अध्यात्म पीठ, ब्रज बल्लभ लाल की शरण मे

राजस्थान की प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल भक्ति भाव के साथ पहुंची। प्राचीन ठाकुर श्री बृज वल्लभ लाल जी महाराज के दर्शन कर भक्तिमय हो गयी। यहाँ पर अध्यात्म पीठ के पीठाधीश्वर व ब्रजमंडल के सरस भागवत वक्ता पं. पूर्ण प्रकाश जी महाराज ने पुष्पार्चन कराकर पूजा  अर्चना करायी। प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल को ठाकुर ब्रज बल्लभ लाल की प्रसादी माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर उनका भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत पीठाधीश्वर पं. पूर्ण प्रकाश जी महाराज ने अध्यात्म पीठ पर विराजमान ठाकुर श्री बृज वल्लभ लाल जी और चंद्र सरोवर की धार्मिक महिमा को विस्तार से बताया। जिसे सुनकर प्रदेश मंत्री भाव विभोर हो गई। 

    पत्रकार वार्ता में  राजस्थान भारतीय जनता पार्टी

 की प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल भक्ति भाव ने बताया कि यह उनकी धार्मिक यात्रा है। गिरिराज धाम गोवर्धन में आकर हमको परम शांति मिलती है। बृज भूमि के प्रत्येक कड़-कड़ में भगवान राधा कृष्ण का निवास है। भाजपा की सरकारों ने धार्मिक स्थलों का पूर्ण विकास किया है। जो निरंतर आगे जारी रहेगा। इस अवसर पर पीठाधीश्वर पूर्ण प्रकाश कौशिक जी महाराज, पंकज कौशिक, एकता अग्रवाल, विकास अग्रवाल, रूबी, शालिनी, कमलेश आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button