शहर-राज्य

पुलिस अधीक्षक ने थाना दुधारा का किया वार्षिक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने थाना दुधारा का वार्षिक निरीक्षण एवं विभिन्न इकाइयों का उद्घाटन

उक्तृष्ट सूचना संकलन एवं सराहनीय कार्य हेतु 02 ग्राम चौकीदारों को नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित

संतकबीरनगर।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने थाना दुधारा का वार्षिक निरीक्षण किया । उन्होंने निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, शौचालय की साफ सफाई हेतु निर्देश दिए गए साथ ही थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों एवं अभिलेखागार का गहन निरीक्षण किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित साइबर थाना/सीसीटीएनएस कक्ष का उद्घाटन किया । साथ ही मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया ।

निरीक्षण के क्रम में ग्राम प्रहरी, संभ्रांत व्यक्तियों एवं चौकीदारों के साथ संवाद स्थापित किया गया। उत्कृष्ट सूचना संकलन एवं सराहनीय कार्य के लिए 02 ग्राम चौकीदारों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ सफाई को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा की प्रशंसा की साथ ही साथ अभिलेखों में पायी गयी कमियों के दृष्टिगत सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।
मिशन शक्ति केन्द्र व महिला हेल्प डेस्क पर महिला सम्बन्धी विवादों का जायजा लिया, साथ ही थाने पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करते हुए महिला कर्मियों को बीट में जाकर के महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आदेशित किया। पुलिस अधीक्षक ने FIR रजिस्टर, विवेचना से संबंधित अभिलेख, मालखाना रजिस्टर एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए । महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता एवं निर्धारित SOP का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया ।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना पर नियुक्त अधि0/कर्मचारीगण से शस्त्रों के रखरखाव व परिचालन सम्बन्धी अभ्यास कराया।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता से संवाद कर जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्यवाही तथा निष्पक्ष पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया । साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, रात्रि गश्त प्रभावी करने एवं अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए ।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, गोपनीय निरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा, रीडर एसपी रामआशीष यादव, पुलिस अधीक्षक पीआरओ पी0के0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button