शहर-राज्य

मानसिक रूप से अस्वस्थ 10 साल के बच्चे संग किया कुकर्म, रिपोर्ट दर्ज

बुलंदशहर। थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के एक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 10 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बच्चे के साथ कुकर्म किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।यह मामला खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। आरोपी की पहचान शाहरुख के रूप में हुई है। शाहरुख ने मासूम बच्चे को मात्र 10 रुपये का लालच दिया था। इस लालच के बहाने वह बच्चे को अपने साथ सरसों के खेत में ले गया। वहीं उसने इस अमानवीय और जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित बच्चे को तुरंत मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से पूरे गांव में गहरा सदमा और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर आरोपी शाहरुख को आनन – फानन में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button