मुरादाबाद में दहेज उत्पीड़न का मामला: महिला ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप

मुरादाबाद में एक महिला प्रियंका पुत्री सतपाल निवासी रतनपुर कला थाना पाक़बड़ा ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। प्रार्थिनी की शादी ग्राम रतनपुर कला थाना पाकबड़ा जिला मुरादाबाद के हरिसिंह पुत्र भूप सिंह के साथ लगभग 4 साल पूर्व हुई थी। शादी में महिला प्रियंका के माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार लगभग 6 लाख रुपये खर्च किए थे, जिसमें घरेलू समान, नगद और खाने-पीने का खर्च शामिल था।
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति हरिसिंह, सास लीलावती, जेठ आनंद पाल सिंह और अन्य ससुराल वाले शादी में चार पहिया मारुती कार न देने के कारण नाराज थे। वे प्रार्थिनी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे और दहेज की मांग को लेकर उसे मारते-पीटते थे।
महिला प्रियंका ने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को उसके ससुराल वालों ने उसे मारा-पीटा, जिसके बाद पंचायत हुई और उन्होंने आइंदा शिकायत न करने की बात कही। लेकिन उनके रवैये में कोई परिवर्तन नहीं आया और वे चार पहिया गाड़ी के लिए ताना देते रहे और मारपीट करते रहे।
महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं, जिनका खर्च उसके पिता ने उठाया है। लेकिन इसके बावजूद उसके ससुराल वालों में कोई बदलाव नहीं आया और वे दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे।
महिला प्रियंका का यह भी आरोप है कि 15 फरवरी 2026 को शाम 6 बजे प्रार्थिनी के पति ने उसके गले में रस्सी डालकर मारने की कोशिश की और उसके ससुराल वालों ने हाथापाई की। प्रार्थिनी ने अपने परिजनों को शिकायत की, जिसके बाद उसके पिता, भाई, मामा और बहनोई आए और उन्होंने समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रार्थिनी के चचेरे जेठ भूरा और अन्य ससुराल वालों ने जान से मारने की नियत से हमला किया और प्रार्थिनी को लहूलुहान कर दिया।
महिला का कहना है कि उसने थाने पर शिकायत दर्ज कराई लेकिन वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद उसने एस एसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है



