यूपी में कानून का राज है। बहन बेटी खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं विधायक देवेंद्र सिंह लोधी

वेलकम इंडिया
प्रिंस कुमार राणा, बुलंदशहर .ऊंचागांव : विकासखंड क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकाश की राह पर है। विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि पिछले आठ वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुशासन एवं विकास कार्यों को लेकर पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज गांव चलो अभियान के अन्तर्गत अमरगढ़ मंडल के गांव रघुनाथपुर के बूथ संख्या 343- 344 पर पहुंचकर पार्टी के बूथ समिति और लाभार्थियों के साथ बैठक कर प्रवास पर शोभा यात्रा निकाल कर कार्यकतार्ओं व ग्रामवासियों को योजनाओं के बारे में अवगत कराया और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय में गंदगी को देख नाराज विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उसके बाद शिव मंदिर पर खराब खराब वाटर कुलर को देख तुरन्त खंड विकास अधिकारी को वाटर कुलर को ठीक कराने के निर्देश दिए। और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को निर्देशित किया। देवेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सात हजार से अधिक गरीब परिवारों को मकान मिले हैं। किसान सम्मान निधि योजना से भी किसान लाभांवित हुए हैं। क्षेत्र में सड़कों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रत्येक वर्ग के लोग खुशहाल हैं। विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि सरकार की जन कल्याणीकारी योजनाओं का लाभ जनता के दरवाजे तक पहुंच रहा है। सड़कों और एक्सप्रेसवे के निर्माण से पूरा प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने दावा किया, विपक्षी पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जितने विकास कार्य हमारी सरकार ने कराए हैं। उसका एक तिहाई भी पिछली सरकार ने नहीं कराए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रत्येक वर्ग के लोग खुशहाल हैं। विधायक ने कहा कि अब यूपी में कानून का राज है बहन बेटी खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।