स्मार्ट मीटर धारकों को कनेक्शन कटने के कारण हुईं परेशानियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

वेलकम इंडिया
रिपोर्ट – ब्रज पवार
पिछले कुछ दिनों से स्मार्ट मीटर धारकों को कनेक्श कटने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर गाजियाबाद जिला के समस्त मुख्य अभियन्ता (वितरण), समस्त अधीक्षण अभियन्ता एवं समस्त अधिशासी अभियन्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आर०डी०एस०एस० के अन्तर्गत स्थापित किये जा रहे स्मार्ट मीटरों से उपभोक्ताओं को होने वाले लाभ के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को प्री-पेड बैलेन्स की सूचना पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर एस०एम०एस० द्वारा भेजी जा रही है। प्री-पेड स्मार्ट मीटर का बिल पंजीकृत मोबाइल पर एस०एम०एस० के द्वारा भेजा जा रहा है। मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि प्रीपेड मीटर जो मोबाइल ऐप के माध्यम से ट्रैक किया जा सकता है। इसके लिए लॉगिन व पॉसवर्ड की आवश्यकता नहीं है। इस ऐप पर प्री-पेड बैलेन्स के साथ-साथ, बिल और पुराना बिल का भुगतान भी देखा जा सकता है। कनेक्शन काटने के बाद आपके रिचार्ज करने पर कनेक्शन स्वतः चालू होने में 2 घंटे तक का समय लग सकता है। विद्युत प्रदाय संहिता में भी यही व्यवस्था है। रिचार्ज करने के 2 घंटे बाद तक कनेक्शन स्वतः चालू न होने पर 1912 पर कॉल करें। इसके अलावा आप व्हाट्सऐप के 1912 चैटबॉट से भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। विद्युत आपूर्ति अनवरत चालू रहे इसलिए तत्काल अपने प्री-पेड कनेक्शन पर बैलेन्स बनाये रखें एवं परेशानी से बचें। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता प्रीपेड मीटर की पेमेंट से पहले अपने पोस्टपेड बकाया का भुगतान जरूर करे। अगर पोस्टपेड का पूरा भुगतान नहीं किया गया तो रिचार्ज रकम का कुछ प्रतिशत पोस्टपेड भुगतान में जाएगा।



