Uncategorized

पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार  

चोरों के कब्जे से चोरी के 70,784/- रुपये नगद, 878 ग्राम सफेद धातू, 01 सब्बल, 02 सरिया व डीवीआर बरामद।

खुर्जा/बुलंदशहर/थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर खुर्जा जंक्शन फुट ओवर ब्रिज से 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे/निशादेही से 70,784/- रुपये नगद, 878 ग्राम सफेद धातू, 01 सब्बल, 02 सरिया व डीवीआर बरामद किये गये ।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजें गए है।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम गिरधान पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम रमपुरा थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी सोनू पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम ईशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर पातीराम उर्फ पतंगा पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम रमपुरा थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी के रहने वाले है।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 12.09.2025 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित वादी की दुकान से  रुपये चोरी करने की घटना कारित की थी जिसके सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर मु0अ0स0 831/25 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ पर बताया कि हम लोग कूड़ा बीनने का काम करते है और घूम फिर कर ऐसे घर और दुकान को चिन्हित करते है जो काफी समय से बंद रहते हो  या उसके पास लोगों का आना जाना कम हो और रात को हम लोग मौका पाकर कुम्भल लगाकर/ताला तोडकर चोरी कर लेते है तथा चोरी के सामान को बेचकर रुपये आपस में बांट लेते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button