शहर-राज्य

उत्तम स्वास्थ्य के लिए सफाई मित्रों का कर्तव्य निष्ठ और एक जुट रहना ही स्वस्थ समाज का प्रेरणाश्रोत बनेगा- डॉक्टर सौरभ पाण्डेय ||

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर वाराणसी नगर निगम कोतवाली के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन किया गया जिसमें लगभग 105 कर्मचारियों के साथ साथ पीएचसी के प्रभारी डॉक्टर,एएनएम,आशा,पार्षद संजय गुजराती,निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव के साथ वर्ल्ड टॉइलेट कॉलेज,रैकिट इण्डिया,जागरण पहल एवं ग्रीन स्पर्श फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही | यह कार्यक्रम नगर निगम के टाउन हॉल के सभागार में आयोजित किया गया |

कार्यक्रम का उद्घाटन पार्षद संजय गुजराती के द्वारा किया गया,अपने उदबोधन में उन्होंने ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुवे कहा कि आज स्वास्थ एवं स्वच्छता के बिना हम स्वस्थ समाज की कल्पना नही कर सकते | पीएचसी प्रभारी डॉक्टर सौरभ पांडेय ने बताया कि सफाई मित्रो को अपने उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूकता के साथ साथ सरकारी हॉस्पिटल में आकर प्रत्येक छह माह में टीटी के टीके,मानसिक स्वास्थ्य, आदि संबंधित परामर्श करवाने के लिए प्रेरित किया।इसी क्रम में हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज के राज्य समन्वयक अश्वनी चौरसिया ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की महत्ता को बताते हुए कहा कि सफाई मित्रों के लिए आवश्यक है कि वो अपने को स्वस्थ रखें तभी वो अपने कार्य के साथ साथ अपने आसपास की सफाई को सुनिश्चित कर सकते है | विश्व स्वास्थ्य दिवस के थीम को विस्तार से बताते हुए इस बात पर जोर दिया कि आज हम सभी को स्वास्थ्य के लिए एक विज्ञान के साथ खड़े रहने की आवश्यकता है जिसको हम नकार नही सकते | निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे सब ज़ोन के सफाई कर्मचारी के लिए आज रैकिट संस्था का यह संयुक्त प्रयास काफी सफल रहा और आगे भविष्य में कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की मांग भी की |

इस कार्यक्रम में निशुल्क मेडिकल चेकअप कैम्प का भी बृहद स्तर पर आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से बीपी,शुगर,पल्स,वजन आदि की जांच के साथ साथ मुफ्त दवा वितरण जैसे बुखार,दर्द,ओआरएस आदि दिए गए | जागरण पहल के प्रभारी रवीन्द्र मिश्रा ने आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया व अपने संबोधन में सभी सफाई मित्रों को नियमित स्वास्थ्य जांच व संतुलित पोषण आहार पर ध्यान देने व हर काम के बाद हाथ धुलने की सलाह देते हुए कार्यक्रम की औपचारिक समाप्ति की घोषणा की | हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज वर्ष 2022 से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में संचालित है | वर्तमान में यह कार्यक्रम देश के छह राज्यों में संचालित हो रहा है।उत्तर प्रदेश के छह जिलों वाराणसी,चंदौली,मिर्जापुर,प्रयागराज,अयोध्या एवं गोरखपुर में चल रहा है |

कार्यक्रम में हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज की ओर से सर्वेश कुमार,अजय कुमार,अजय मौर्या व जेपी सोनकर सहित नगर निगम के सुपरवाइजरों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया ||

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button