शहर-राज्य

पत्रकार हितों की रक्षा को लेकर उपज की बैठक में उठी आवाज, एकजुटता पर दिया गया जोर

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार

मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज), संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की मासिक बैठक का आयोजन प्रेस क्लब, मेरठ में किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपज प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष अजय चौधरी ने की।
बैठक के दौरान उपज के महामंत्री ललित ठाकुर ने पत्रकारों के साथ हो रही विभिन्न घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर गंभीर चुनौतियां सामने आ रही हैं, जिन पर संगठन को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
कोषाध्यक्ष विश्वास राणा ने सभी पत्रकारों से एकजुटता बनाए रखते हुए निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता करने का आह्वान किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी ने देहात क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारों के सामने आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।
जिला प्रवक्ता अरुण सागर ने कहा कि जिस प्रकार से सरकारी तंत्र पत्रकारों को अपेक्षित सहयोग नहीं दे रहा है, वह अत्यंत निंदनीय है। संगठन महामंत्री ताज मोहम्मद ने पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने पर जोर देते हुए सभी को सच्ची और जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया।
अध्यक्ष अजय चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भविष्य में ठोस रणनीतियां बनाकर पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सकारात्मक और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने भी महानगर क्षेत्र के पत्रकारों को निष्पक्ष और सशक्त पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया।
बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर अमित तोमर, राहुल राणा, विपुल, रविश, रवि गौतम, अखिल गौतम, संचित अरोड़ा, इसरार अंसारी, रोहित कुमार, उज्जवल रस्तौगी, गौरव सैनी, नीरज कुमार, मदनपाल गौतम, नरेश कुमार, इमामुद्दीन खान, नावेद खान, नीरज गोला, खालिद इकबाल, आशु सैफी, सलीम सैफी, योगेंद्र कुमार, राजीव शर्मा सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button