शहर-राज्य

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद उ0नि0 अनिल कुमार, उ0नि0 सुर्यभान यादव, उ0नि0 लाल बिहारी निषाद, हे0का0 छोटेलाल सिंह, का0 सत्येन्द्र कुमार यादव, का0 मो0 अलीम ने शुक्रवार को अभियुक्तगण समशुद्दीन पुत्र स्व0 अनवर जयाल निवासी बरदहिया बाजार मस्जिद के पीछे थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को औद्योगिक क्षेत्र श्मशान घाट के पास से, सचिन चौहान पुत्र हीरा लाल चौहान निवासी बगहिया शिवम होटल के सामने थाना कोतवाली खलीलाबाद को जंगलकला नहर पुलिस जेल बाउण्ड्री के पीछे से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 231/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम समशुद्दीन के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 232/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम सचिन चौहान के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button