थाना दुधारा पुलिस ने पाक्सो एक्ट व उ0प्र0 विधि विरूध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा के नेतृत्व मे गठित टीम उ0नि0 अनिल मिश्रा, का0 भूपेन्द्र कुमार दूबे ने
मु अ. सं. 26/2026 धारा 74,333,352 बीएनएस, 7/8 पाक्सो एक्ट व 3/5 उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म सम परिवर्तन अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त रमजान पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम लोहरौली ठकुराई थाना दुधारा को बृहस्पतिवार को पिपरा बोरिंग मोड़ के पास से विधिक नियमों का पालन करते हुये गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
विदित हो कि दिनाँक 24.01.02026 को थाना दुधारा पर वादिनी द्वारा अभियुक्त पर अपनी पुत्री के साथ अश्लील बातें करना, छेड़छाड़ के साथ अन्य प्रकरण के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।



