आध्यात्म

पचरा से सजाया शीतला माता का अचरा

माँ शीतला वार्षिक श्रृंगार उत्सव के उपलक्ष्य में अनूठा सांगीतिक आयोजन

वाराणसी। शीतला माता मंदिर में वार्षिक श्रृंगार महोत्सव के उपलक्ष्य में गंगा किनारे कलाकारों ने देवी गीत, भजन , पचरा आदि से माँ का अचरा सजाया । इसके साथ गीतकार कन्हैया दुबे ( के.डी) के संयोजन में पाँच दिवसीय संगीत महोत्सव का शुभारंभ हुआ । बक्सर की लोक गायिका अर्चना तिवारी ने अपनी सुमधुर आवाज में ` बनल रहे माँगिया के सिंदूरवा हे शीतला मैया ..’ माता जाकी पार्वती .. , आदि गीत पचरा से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया । इससे पहले विधायक डा. नीलकंठ तिवारी , महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में विभागाध्यक्ष प्रो. अजीत शुक्ला , समाज विज्ञान संकाय के पूर्व अध्यक्ष प्रो. प्रदीप पांडेय सहित गणमान्यजन ने द्वीप जलाकर शुभारंभ किया । महेंद्र प्रसन्ना व साथी कलाकारों ने शहनाई के धुनों के साथ पचरा सुनाया । प. माताप्रसाद मिश्र संगीत नाटक अकादमी से अलंकृत , प. रुद्रशंकर मिश्र पिता- पुत्र जोड़ी ने कथक नृत्य में गणेश व शिव वंदना के भाव प्रस्तुत किए । ताशवी सिंह , मैत्री नगर व अमानी सेठ ने माँ शीतला की स्तुति की । कविता सिंह व विदिशा जैसवाल ने ’ओम जयन्ती ‘ मंगला काली , भद्रकाली कपालिनी ..’ की भावपूर्ण प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बनाया। तबले पर उदय शंकर , गायन व हारमोनियम पर संतोष मिश्रा , सारंगी पर ओम सहाय ने सहयोग किया।लोकगायिका शैलबाला ने ‘ किसने सजाया है तुझको मैया ..’ राजेश तिवारी रतन ने ’अईली दुवारिया शीतला मयरिया ..’ अंशिका सिंह ने ‘ तेरा दर तो हकीकत में खुशियों का खजाना है ..’ सुमन अग्रहरि ने ’ झुला झूले सातो रे बहिनिया..’ सहित सुमधुर भजन सुनाकर भक्तों का मन मोह लिया । अभिराज, हिमांशु, रंजन , अनमोल , सुषमा, प्रियम, श्वेता सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे । तबले पर सुधांशु , बैजो पर जियाराम , ढोलक पर वीरेंद्र वीर, पैड पर विवेक , कीबोर्ड पर नीरज पांडेय ने संगत की । सभी कलाकरों का स्वागत सम्मान प. अभिषेक पांडेय, प. अविनाश पांडेय , प. अवशेष पांडेय ( कल्लू महाराज ) , पंडित अभय पांडेय, पं . सतीश पांडेय, विनीत त्रिपाठी , सुनील शर्मा, राजेश शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button