शहर-राज्य

अवैध तमंचे एवं कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार

मेरठ अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत परतापुर पुलिस द्वारा चेकिंग करते समय ग्राम महरौली की ओर से रजवाही की पटरी पर एक अभियुक्त अयान पुत्र दिलशाद उर्फ दिलावर निवासी वार्ड नंबर 10 मोहल्ला सुभाषपुरी थाना दौराला उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देसी 315 बोर का तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया परतापुर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया
आपको बता दें कि थाना परतापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर अभियान लगातार जारी है मुखबिर के द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की दिल्ली गाजियाबाद एक्सप्रेसवे के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति ग्राम महरौली की ओर से रजवाही की पटरी के रास्ते एन एच 58 की ओर आ रहा है सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अयान पुत्र दिलशाद उर्फ दिलावर बताया जिसकी उम्र करीब 22 साल है अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष परतापुर अजय शुक्ला उप निरीक्षक सर्वेश कुमार कांस्टेबल हरकेश गुर्जर एवं कांस्टेबल अंकित नागर मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button