परतापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी चोरी की घटना का क्या सफल अनावरणचोरी किए गए रुपए एवं मोटरसाइकिल सहित एक गिरफ्तार
उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार
मेरठ के थाना परतापुर पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त अमोल पुत्र सुरेश निवासी ग्राम बजोरट थाना लोहिया नगर उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त अमोल आशीष कुमार गोयल सुमन इलेक्ट्रिकल्स उद्योग पुरम मेरठ नामक फॉर्म में पिछले तीन सालों से ड्राइवर के रूप में कार्यरत था मलिक को भी उस पर अत्यधिक विश्वास था 16 मार्च को अभियुक्त ने अवसर पाकर अपने मालिक के बैग से ₹500000 चोरी कर लिए और चोरी की गई धनराशि को उसने अपने निजी खर्च कर चुकाने में खर्च कर दिया इसके संबंध में 31 मार्च को अभियुक्त को को थाना परतापुर अंतर्गत 4सी चौकी पर बुलाया गया प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा टालमटोल किया गया परंतु शक्ति से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया अभियुक्त के बयान के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त की निशान देही पर 28000 रुपए नगद एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की बरामद की पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत करने के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया गया आपको बता दे कि आशीष कुमार गोयल स्वामी सुमन इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिकल्स उद्योग पुरम मेरठ के द्वारा थाने में तहरीर दी गई थी कि 16 मार्च को वह अपने घर से एक बैग लेकर निकला था जिसमें ₹500000 नगद रखे हुए थे और उनके साथ ड्राइवर अमोल भी था 17 मार्च को आशीष को यह ज्ञात हुआ कि बैग में रखी नगदी गायब है साथ ही ड्राइवर अमोल 17 मार्च से 22 मार्च तक अनुपस्थित भी रहा वह 23 और 24 मार्च में आया एडवांस धनराशि ली और बिना छुट्टी लिए छुट्टी पर चला गया चोरी किए गए रूपों से अभियुक्त ने एक मोटरसाइकिल ही खरीदी जिससे आशीष को शक हुआ शक्ति से पूछताछ के पश्चात ड्राइवर ने चोरी करना स्वीकार कर लिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष अजय शुक्ला परतापुर उप निरीक्षक विनोद कुमार अत्रि एवं उप निरीक्षक ऋषभ चौधरी रहे



