शहर-राज्य

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एडीजी डीआईजी मेरठ एवं बुलंदशहर डीएम एसएसपी ने संयुक्त रूप से रूट का भ्रमण कर लिया जायजा।

एडीजी ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाने के लिए एसएसपी को दिए सख्त निर्देश।

बुलंदशहर 28 मार्च को प्रधानमंत्री के जनपद गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर एयरपोर्ट के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने जिलाधिकारी श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित सम्बंधित अधिकारियों के साथ बुलंदशहर से चोला, ककोड़, झाझर से जहांगीरपुर होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक जाने वाले मार्ग का भ्रमण करते हुए जायजा लिया। कार्यक्रम में बुलंदशहर से जाने वाली बसों, वाहनों के पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को देखा गया। निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। सभी कर्मचारी निर्धारित समय से उपस्थित होकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। 

 जनपद बुलंदशहर से गौतमबुद्धनगर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान बनाकर वाहनों को डायवर्ट कराए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ तेजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर प्रखर पांडेय, सीओ सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा सीओ खुर्जा शोभित कुमार सहित संबंधित थानों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button