शहर-राज्य

रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का किया आयोजन 

शोभा यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। रामनवमी के पावन अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य शोभा यात्रा  का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिससे पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। रैली की शुरुआत मोदी मंदिर से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गोविंदपुरी पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा, जिनमें भगवान श्रीराम मंदिर की झांकी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही बजरंगबली का विकराल स्वरूप भी प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। रैली में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा दो जेसीबी मशीनों को भी शामिल किया गया, जो पूरे आयोजन में विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा रैली का स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस अवसर पर  विधायक मंजू सिवाच व्यापारी नेता प्रदीप बॉस मनीष अग्रवाल मयंक शर्मा देवेंद्र सिसोदिया व्यापारी नेता महेश तायल आदि कार्यकर्ताओं  ने शोभा यात्रा, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने रैली में शामिल लोगों को फ्रूटी,पानी शिकंजी और अन्य सामग्री वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में हिंदू समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी अनिल कुमार जैन, एडवोकेट अरुण कुमार, युवराज डयोडी, दीपक, बबलू चौधरी, अंकित कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा, राघवेंद्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।रैली में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिनमें रवि राघव, शुभम शर्मा, सोनू ठाकुर, प्रताप राणा, सचिन शर्मा, भव्य, अजय चौहान, रवि सूर्यवंशी, सोनू चौधरी, अक्की, राहुल शर्मा, विक्की, पोपी, आर्यन, प्रशांत, आशीष पुंडीर, अमित चौहान, निशांत त्यागी, आकाश अरोड़ा, ललित शर्मा, रजत, आदित्य, बंटी, अमरदीप, चिराग, नितिन, बादल सहित अनेक युवा शामिल रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button