शिक्षा

भारत एआई लैब्स रोबोटिक्स नेशनल चैंपियनशिप की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सुरेविन इंटरनेशनल स्कूल ने लहराया विजय पताका

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। भारत ए आई लैब्स के तत्वाधान में एक दिवसीय इंटर स्कूल नेशनल रोबोटिक चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन सुरेविन इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। इस प्रतियोगिता में एनसीआर के विभिन्न स्कूलों सुरेविन इंटरनेशनल स्कूल ( निवाड़ी) भारत एआई लैब्स, महिमा पब्लिक स्कूल( मोहन नगर) , जी एस मॉडर्न  स्कूल (गाजियाबाद),  एलन हाउस पब्लिक स्कूल( गाजियाबाद) डीपीएस एचआरआईटी( दुहाई ) स्कूलों के लगभग 200 विद्यार्थियों  की टीमों ने प्रतिभागी के रूप में  विभिन्न वर्ग की विभिन्न श्रेणी में भाग लिया।  प्रतियोगिता के अंतर्गत रोबो मिशन, रोबो गेम्स, रोबो सुमो, रोबो रेस, रोबो टेबल टेनिस, रोबो फंक्शन, रोबो सॉकर तथा रोबोटिक प्रोग्रामिंग जैसी विभिन्न तकनीकी एवं खेल आधारित स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। साथ ही “इनोवेशन जंक्शन” इवेंट के अंतर्गत विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपने अभिनव प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।

विभिन्न वर्गों में परिणाम इस प्रकार रहे-इनोवेशन जंक्शन (जूनियर एवं सीनियर वर्ग) में जीएस मॉडर्न स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोबो टेबल टेनिस में एलन पब्लिक स्कूल प्रथम, भारत एआई लैब्स द्वितीय तथा सुरेविन इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। रोबो सुमो में एलन पब्लिक स्कूल प्रथम, भारत एआई लैब्स द्वितीय और सुरेविन इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। रोबो रेस में डीपीएस एचआरआईटी (बालक वर्ग) प्रथम, सुरेविन इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय तथा डीपीएस एचआरआईटी (बालिका वर्ग) तृतीय स्थान पर रहा। रोबो फंक्शन में महिमा पब्लिक स्कूल प्रथम, जीएस मॉडर्न स्कूल द्वितीय तथा सुरेविन इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। रोबो सॉकर में जीएस मॉडर्न स्कूल प्रथम, भारत एआई लैब्स द्वितीय और सुरेविन इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। एलिमेंट्री रोबो मिशन में महिमा पब्लिक स्कूल प्रथम रहा।

रोबो मिशन (सीनियर वर्ग) में सुरेविन इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को चैंपियनशिप का गौरव दिलाया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान रुचिर गर्ग (वाइस प्रेसिडेंट ऑफ़ इंजीनियरिंग) , एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर शिखा दरबारी व डॉक्टर रीता वार्ष्णेय  एवं अन्य अतिथियों  के रूप में श्रीमती अरुणिमा रघुवंशी (प्रधानाचार्य जनहित वर्ल्ड स्कूल), नरेश कुमार  निदेशक  सेंट एंड्रयू स्कूल( इंदिरापुरम)  एवं एकेडमिक विजिटिंग फैकल्टी में श्रीमती मीनाक्षी सिरोही डीपीएस( मोदीनगर)तथा साथ ही सेंट जेवियर्स स्कूल , सेंट एंड्रयू एवं डीपीएस के विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में एक्सपोजर विजिट का अवसर भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने  बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की गई कौशल एवं तकनीकी शिक्षा के प्रदर्शन की शाबाशी देते हुए उनके सुनहरे भविष्य एवं रोबोटिक एवं आई के क्षेत्र में भारत एआई लैब्स के द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के प्रशंसा करते हुए सुरेविन के विद्यार्थियों के विशेष प्रदर्शन पर उनके कंठ मुक्त प्रशंसा की। इस प्रतियोगिता में निर्णायक दल के रूप में राजकुमार गोयल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी( गाजियाबाद) एवं प्रशिक्षक, विषय विशेषज्ञ के पी जयंत, उमाशंकर, आकाश आनंद,आशुतोष, कुमारी रश्मि ने निर्णायक मंडल का कार्यभार संभाला और साथ ही रोबोटिक्स के विभिन्न गेम प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक दल में के रूप में शांभवी पांडे, इशिका ,जाह्नवी, अनुराग, अक्षय, कुणाल ,अंकुर ,प्रिंस ,अमन ने निभाई । समापन समारोह में विद्यालय प्रबंधक तुषार गुप्ता, डॉ. शिखा दरबारी, विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ. सरिता सिंधु ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. सरिता सिंधु ने अपने संबोधन में कहा, “आज का युग तकनीक और नवाचार का है। हमारे विद्यार्थियों ने जिस आत्मविश्वास, रचनात्मकता और टीम भावना का परिचय दिया है, वह भविष्य में उन्हें नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में उनकी रुचि भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।” विद्यालय प्रबंधक तुषार गुप्ता एवं डॉक्टर शिखा दरबारी ने कहा, “हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यवहारिक एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है। इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उन्हें वैश्विक मंच के लिए तैयार करती हैं।साथ ही साथ“बच्चों में नवाचार की भावना और वैज्ञानिक सोच का विकास ही सच्ची शिक्षा है। आज के आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया है कि हमारे विद्यार्थी तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। विद्यालय भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करता रहेगा।”प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सभी मेंटर्स शिवांश शर्मा, दीपक कुमार, अश्विनी शर्मा, श्रीमती भावना  ,कुमारी जया कौशिक, वैशाली त्यागी, ज्योति पांचाल  को बधाई दी। साथ ही इस अवसर उपस्थित डा रीता वार्ष्णेय (सुरेविन फाउंडेशन अध्यक्ष) ने  कहा कि“आज के युग में तकनीकी शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। ऐसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में नवाचार, नेतृत्व और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करती हैं। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स एवं एआई के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।” और सभी को इस तकनीकी नवाचार शिक्षण पद्धति और एआई स्मृति राष्ट्र बनाने की सफल प्रयास की सराहना करते हुए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button