संघ के शताब्दी वर्ष पर निकाली स्वाभिमान यात्रा
-संघ के विभाग कार्यालय से विद्यार्थी विभाग ने संतों के सानिध्य में निकली यात्रा
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी विभाग द्वारा नगर में हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाली गई । इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक दोपहिया व चौपहिया वाहनों के माध्यम से हिंदू एकता के गगनभेदी नारों के साथ निकले।
यात्रा का शुभारम्भ संघ के विभाग कार्यालय पर संत बाबा बलराम दास, मोहिनीशरण महाराज, गिरधर शरण , परमेश्वर दास त्यागी, ब्रजदास, सुश्री आराधना सोलंकी आदि संतों व संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम् सिंह द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व भगवा झंडा दिखा कर किया। तदोपरांत यात्रा मसानी,डीग गेट,होली गेट,टैंक चौराहा,भूतेश्वर,गोवर्धन चौराहा होते हुए आनंद लोक बस्ती में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में परिवर्तित हो गई। यात्रा का जगह जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा व संतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
समापन कार्यक्रम में आशीर्वचन देते हुए समस्त संतों द्वारा देश की मजबूती के लिये हिंदू एकता पर जोर दिया।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने कहा कि भारत की अखंडता हिंदुओं की एकता में निहित है। ऐसे में जाति-पंथ,भाषा-क्षेत्र,उपासना के स्तर पर विविधता होते हुए भी हमें एकजुट रहना है।
कार्यक्रम संयोजक बिजेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कन्हैया अग्रवाल, विजय बंटा,बच्चू सिंह, अनुराग चतुर्वेदी, संदीप शर्मा, शुभ सक्सेना, कान्हा चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र सिंह, गोकुलेश गौतम, हर्षित सिसौदिया, प्रदीप शर्मा, शिवा ठाकुर, ठा प्रकाश सिंह, रामजी लाल, अजय राजावत, टीटू राघव, सुनील तरकर, शानू शर्मा, वत्सल भाटिया, सर्वेंद्र सिंह, सचिन, विनायक चतुर्वेदी, अनमोल,अमन पांडे, शिवा गौतम आदि ने बड़ी संख्या में भाग लिया।



