फायर ब्रिगेड टीम द्वारा तामेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में आग से बचाव हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया

संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी अग्निशमन प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में फायर ब्रिगेड टीम प्रभारी अशोक यादव मय पुलिस टीम द्वारा तामेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में अग्निशमन उपकरणों को चलाने व बचाव का प्रशिक्षण प्रदान किया गया व गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा आग लगने पर क्या करे और क्या न करे के बारे में बताया गया । बचाव हेतु अग्निसचेतक योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया गया । इस दौरान दुकानो, मंदिरो, आवासीय स्थानों, गैस सिलेंडरों, शार्ट सर्किट आदि से लगने वाली आग व इसकी प्रवृत्ति के बारे में बताया गया तथा विभिन्न भवनों की अग्नि सुरक्षा प्रणालियां, आग लगने पर जानमाल की सुरक्षा करने के व्यावहारिक तरीके, आग लगने पर फायर ब्रिगेड की सहायता आदि का प्रयोग बताया गया व अभ्यास कराया गया । इस दौरान फायर ब्रिगेड टीम के अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे ।



