राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप के आठवें दिन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप के आठवें दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। इस अवसर पर 77 किग्रा वोमेन यूथ ,जूनियर सीनियर वर्ग एवं 79 किग्रा में पुरुष वर्ग यूथ , जूनियर और सीनियर सहित दो भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 77 किग्रा एवं 79 किग्रा भार वर्ग में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। युथ महिला वर्ग (77 किग्रा) परिणाम प्रथम स्थान: हसीना शिरीन एम.ए. (तमिलनाडु) – 179 किग्रा, द्वितीय स्थान: आनंदी सांगले (महाराष्ट्र) – 178 किग्रा, तृतीय स्थान: बित्रा रोची स्मिथी (आंध्र प्रदेश) – 177 किग्रा,जूनियर महिला वर्ग (77 किग्रा) परिणाम
प्रथम स्थान: संजना (हरियाणा) – 216 किग्रा,द्वितीय स्थान: सुबिक्षा के. (तमिलनाडु) – 184 किग्रा, तृतीय स्थान: समृद्धी धोने (महाराष्ट्र) – 183 किग्रा,सीनियर महिला वर्ग (77 किग्रा) परिणाम- प्रथम स्थान: हिना (आरएसपीबी) – 218 किग्रा, द्वितीय स्थान: संजना (हरियाणा) – 216 किग्रा,तृतीय स्थान: कोमल खान (एआईपीएससीवी) – 207 किग्रा। 79 किग्रा जूनियर वर्ग में वेटलिफ्टिंग वॉरियर अकादमी, मोदीनगर के होनहार खिलाड़ी बेदबरात भराली ने स्नैच में 148 किग्रा, क्लीन एंड जर्क में 181 किग्रा तथा कुल 329 किग्रा भार उठाकर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित विजय शर्मा के संरक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 77 किग्रा महिला जूनियर वर्ग में हरियाणा की संजना ने स्नैच में 94 किग्रा, क्लीन एंड जर्क में 122 किग्रा तथा कुल 216 किग्रा भार उठाकर रिकॉर्ड स्थापित किया। वहीं, 79 किग्रा सीनियर वर्ग में आंध्र प्रदेश के वल्लूरी अजय बाबू ने स्नैच में 152 किग्रा सीनियर वर्ग में भार उठाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया और दर्शकों से भरपूर सराहना प्राप्त की। इस अवसर पर प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित एवं सम्मानित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पीयूष श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त आईपीएस, एसपी सिटी गाजियाबाद एवं सीओ मोदीनगर),ज्ञान सिंह चीमा (एशियन गेम्स पदक विजेता, भारोत्तोलन 1982),श्रीमती सबीना यादव (उत्तर प्रदेश भारोत्तोलन संघ), के. सुब्रमण्यम (चेयरमैन, टेक्निकल कमेटी, इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन) इन सभी ने पदक विजेताओं को मेडल पहनकर उनका उत्साह उत्साहवर्धन किया। पूरी प्रतियोगिता का सफल संचालन द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित विजय शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिससे प्रतियोगिता में अनुशासन, पारदर्शिता एवं उच्च स्तरीय व्यवस्था देखने को मिल रही है।राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है और भारतीय भारोत्तोलन को नई पहचान।



