शिक्षा
उड़ान प्रतिभा खोज परीक्षा 8 फरवरी को

संतकबीरनगर। विकास खण्ड सेमरियावा के पैराडाइज कोचिंग क्लासेज मूड़ाडिहा बेग द्वारा आयोजित उड़ान प्रतिभा खोज परीक्षा 8 फरवरी को नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडिहाबेग और सनाबिल गर्ल्स इंटर कॉलेज मूड़ाडिहा बेग में सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
उक्त जानकारी पैराडाइज कोचिंग क्लासेज मूड़ाडिहा बेग के डायरेक्टर मोहम्मद अहमद ने दी।
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्रों में 9.20 बजे से प्रवेश शुरू होगा। परीक्षा 12 बजे तक चलेगी।
उन्होंने बताया कि कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न गलत होने पर एक अंक कटेगा। कक्षा-5 के बच्चों के पेपर में माइनस मार्किंग नहीं रहेगी। रैंक प्रत्येक कक्षा के केवल 20 बच्चों की ही निर्धारित होगी।



