भारतीय वेटरन क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश की टीम को 4 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की

मोदीनगर,(अनिल वशिष्ठ)। थाईलैंड में चल रही एशिया वेतियाँ क्रिकेट चैंपियनशिप में भारतीय वेटरन क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश की टीम को 4 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।और एशिया लीजेंड कप थाईलैंड अपने नाम किया।
एशियन वेट्रन क्रिकेट चैंपियनशिप थाईलैंड के सचिव रविंद्र त्यागी ने बताया कि बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट खोकर 124 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। भारत की ओर से दिल्ली के खिलाड़ी दीपक शर्मा ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 76 रन नाबाद बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।वहीं, मैन ऑफ द सीरीज़ का ख़िताब छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी कलीम ख़ान को मिला। रविंद्र त्यागी ने बताया कि आज का यह रोमांचक मुकाबला देखने के लिए हमारे बड़े भाई, ग़ाज़ियाबाद के प्रतिष्ठित उद्योगपति सुदन रावत एवं श्रीमती विभा रावत , तथा श्रीमती सुमन त्यागी (पत्नी प्रवीण त्यागी ) भी उपस्थित रहीं और उन्होंने मैच का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने पूरी भारतीय वेटरन क्रिकेट टीम तथा बी वी सी आई के सभी पदाधिकारियों को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।सभी भारतवासियों के लिए अत्यंत गर्व का दिन है। थाईलैंड में फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें निवाड़ी निवासी रविंद्र त्यागी सचिन एशियन वेटरन क्रिकेट चैंपियनशिप थाईलैंड मैं खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच वीमेन ऑफ़ द सीरीज अपने हाथों से देकर नगर पंचायत निवाड़ी का नाम रोशन किया ।भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी, कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष प्रवीण त्यागी, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, गौ रक्षक नितेश त्यागी, युवा नेता अंकित त्यागी सभासद राजेंद्र त्यागी, सभासद विक्की त्यागी, सभासद मंगेश्वर सभासद जगदीश कुमार आदि लोगों ने निवाड़ी का नाम रोशन करने वाले रविंद्र त्यागी को शुभकामनाएं दी है कि आप भविष्य में भी ऐसे ही नगर पंचायत निवाड़ी का नाम रोशन करते रहे।



