आउटकम बेस्ड एजुकेशन पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन

गाज़ियाबाद ,( अनिल वशिष्ठ)। राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गाज़ियाबाद के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “आउटकम बेस्ड एजुकेशन” था, जो 27–28 जनवरी 2026 को संस्थान परिसर में आयोजित हुआ। इस एफ़. डी. पी. के मुख्य वक्ता डॉ. बलविंदर सिंह धालीवाल, एसोसिएट प्रोफेसर, एन. आई. टी. टी. टी. आर., चंडीगढ़ रहे। उन्होंने आउटकम बेस्ड एजुकेशन की अवधारणा, कोर्स आउटकम, प्रोग्राम आउटक एवं उनकी प्रभावी मैपिंग, ब्लूम्स टैक्सोनॉमी आधारित प्रश्नपत्र निर्माण और परिणाम उन्मुख मूल्यांकन पद्धतियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के लगभग 130 शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और व्याख्यानों, चर्चाओं एवं इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से नई टीचिंग लर्निंग रणनीतियों से परिचित हुए। इस एफ़. डी. पी. का उद्देश्य शिक्षकों को छात्र-केंद्रित, परिणाम आधारित शिक्षण पद्धतियों के लिए सक्षम बनाना तथा एक्रेडिटेशन एवं गुणवत्ता सुधार की आवश्यकताओं के अनुरूप शैक्षणिक प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करना था। संस्थान के निदेशक डॉ बी सी शर्मा ने डॉ. धालीवाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और संस्थान को शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करते हैं। इस अवसर पर ग्रुप एडवाइजर प्रो लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ डी के चौहान, निदेशक डॉ बी सी शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ. आर.के. यादव, डीन एक्रेडिटेशन डॉ. रामेन्द्र सिंह, एवं समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आरती कालरा, लूबना सैफी, सौरभ सिंह, विकास त्यागी एवं बक्शीश सिंह का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा ।



