शिक्षा
सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ट)। गिन्नी देवी मोदी महिला महाविद्यालय मोदीनगर में प्राचार्या प्रोफेसर पूनम शर्मा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान के क्रम में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनेक छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा पोस्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेलमेट लगाने तथा सीट बेल्ट बंधने का संदेश दिया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. सारिका त्यागी एवं डॉ. रितु शर्मा रही। कार्यक्रम में पूजा बी ए द्वितीय वर्ष प्रथम स्थान जिया सचदेवा बी ए प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या पूनम शर्मा ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन चित्रकला विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री शालू देवी द्वारा किया गया।



