Uncategorized

26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर थाना प्रभारी ने ड्रोन कैमरा संचालकों के साथ बैठक कर दिए नोटिस।

रामघाट/बुलंदशहर/ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर ड्रोन कैमरा संचालकों की रामघाट थाना प्रभारी ने बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए नोटिस सौपें।

आपको बता दें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस दिल्ली में मनाने को लेकर रामघाट थाना प्रभारी संदीप सिंह ने थाना क्षेत्र के ड्रोन कैमरा संचालकों की थाना थाना प्रांगण में बैठक करते हुए बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत दिल्ली क्षेत्र में ड्रोन कैमरा उड़ाने पर 18 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है।

उन्होंने बताया किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम भीड़भाड़ वाले स्थान वीआईपी क्षेत्र संवेदनशील स्थान सरकारी भवनों के ऊपर ड्रोन कैमरा उड़ाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा 

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य के किसी भी जनपद में ड्रोन कैमरा की बुकिंग लेने से पूर्व संबंधित जिला प्रशासन एवं सक्षम अधिकारी से अनुमति प्रदान करना अनिवार्य होगा अगर बिना अनुमति के ड्रोन कैमरा उड़ाने अथवा बुकिंग लेने पर आपके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 आईटी एक्ट ड्रोन कैमरा नियमावली एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी यह आदेश लोक शांति कानून व्यवस्था एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुऐ जारी किया गया है।

बैठक में थाना प्रभारी ने सभी ड्रोन कैमरा संचालकों को नोटिस दे दिया गया है। 

बैठक में थाना प्रभारी संदीप सिंह एस एस आई ऋषिपाल सिंह चौधरी व एस आई  हरिशंकर ड्रोन कैमरा संचालक संदीप नगला विधि राहुल नौजलपुर बांगर प्रमोद नगला शुमाली मौनू मुंढाखेड़ा माघवेन्द्र नगला शुमाली देवराज नौजलपुर बांगर चंद्रपाल व रामप्रसाद नगला शुमाली बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button