Uncategorized

भक्ति सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रयासों से श्री नंदनी गौ चिकित्सालय का हुआ भव्य उद्घाटन, गौवंश को समय से मिलेगा त्वरित और प्रभावी उपचार

मथुरा/गोवर्धन। ग्राम गांठौली में गुलाल कुंड के नजदीक भक्ति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में लगभग 60 लाख की लागत से निर्मित श्री नंदनी गौ चिकित्सालय का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन पद्म विभूषण सुदेवी दासी, मलूकपीठ संत श्री रसराज जी महाराज, विहिप ब्रजप्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, विहिप सह प्रांत सत्संग प्रमुख डॉ ए के सैनी, विहिप राया जिलाध्यक्ष योगेश गौतम, मयंक व्यास द्वारा किया गया। गौसेवा के लिए प्रतिबद्ध विहिप प्रखंड अध्यक्ष परम् गौसेवक श्रेयस गुजराती की इस पहल की सभी गणमान्य अतिथियों ने जमकर प्रशंसा की।

पद्म विभूषण सुदेवी दासी ने कहा कि गौशाला तो बहुत हैं परंतु गौ-चिकित्सालय की कमी है, इससे बीमार गौमाता को अच्छा उपचार मिलेगा।

विहिप प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने कहा कि गौमाता का सनातन संस्कृति में हमेशा से सर्वोच्च स्थान रहा है। श्री नंदनी गौ चिकित्सालय द्वारा  चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से अब गौवंश का उपचार त्वरित और प्रभावी रूप से हो सकेगा। गौ-चिकित्सालय संचालक श्रेयस गुजराती ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य घायल और बीमार गायों और गौवंश को मुफ्त, आधुनिक और समर्पित चिकित्सा देखभाल प्रदान करना, पशु कल्याण को बढ़ावा देना और समाज में संवेदनशीलता बढ़ाना है। उन्होंने दानदाताओं-भामाशाहों का इस चिकित्सालय में व्यापक प्रबंधन के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर चैयरमैन प्रतिनिधि मनीष लम्बरदार, राम प्रोहित, बी एल पांडे, नेत्रराज सिंह, ठा परशुराम सिंह, गिरीश राजपूत, जगदीश गोकुलिया, पंकज ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, राम तोमर, अभिषेक सिंह, अमन कौशिक, पंकज स्वर्णकार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button