Uncategorized

मंडलायुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित रोल प्रेक्षक व मंडलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती अखिलेश सिंह एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन द्वारा मंगलवार को जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग केन्द्रों का मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों का निरीक्षण किया।

उन्होंने विधानसभा डुमरियागंज के जमालजोत, इटवा विधानसभा के मधवापुर, शोहरतगढ़ विधानसभा के ढ़ेबरूआ व बढ़नी के नजरगढ़वा, कपिलवस्तु विधानसभा के लंगड़ी सनई बूथों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने बीएलओ से मतदाता सूची के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सूची से छूटे नहीं।रोल प्रेक्षक व मंडलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती अखिलेश सिंह ने बीएलओ को निर्देश दिया कि फार्म-6 फार्म-7 एवं फार्म-8 को भरवाकर समय से फीडिंग करायें। अर्हता तिथि 01.01 2026 के आधार पर 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करायें। कोई भी नया मतदाता छूटना नहीं चाहिए। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गयी है या जिनकी शादी हो गयी है उनका नाम मतदाता सूची से हटवाये।

उन्होंने निर्देश दिए कि फार्म-6 भरने वाले सभी पात्र व्यक्तियों के नाम सूची में जोड़े जाएं और गलत तस्वीरों को चिह्नित कर बदलवाया जाए।

उन्होंने बीएलओ से फार्म के साथ लिए जा रहे घोषणा पत्रों के बारे में भी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने यह भी कहा कि मतदाता सूची में नाम, आयु या वर्तनी संबंधी किसी भी त्रुटि को तत्काल दूर किया जाए।

निरीक्षण के दौरान एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एडीएम न्यायिक ज्ञान प्रकाश, एसडीएम इटवा कुणाल एसडीएम नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य,लेखपाल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और संबंधित बूथों के बीएलओ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button