मण्डलायुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया राधारानी मन्दिर का निरीक्षण

मथुरा। मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने नगर पंचायत बरसाना स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री राधा-रानी जी मन्दिर को जोड़ने वाली गलियों, मार्गों, सीढ़ियों आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के मार्गों में स्थित दुकानदारों से आग्रह किया कि अपने दुकानों का सामान अंदर रखे। मार्ग को अवरुद्ध न करे। उन्होंने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों आदि हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी अधिकारी सीढ़ियों के मार्ग से श्री राधा-रानी जी मंदिर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



