खेल

पंजाब को हराकर 9 साल बाद फाइनल में पहुंची आरसीबी

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को पहले क्वालिफायर में हराकर 9 साल बाद फाइनल में जगह बना ली है। मुल्लांपुर में खेले गए मैच में आरसीबी (फउइ) ने पंजाब (ढइङर) को 8 विकेट से मात दी। गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद फिल साल्ट के नाबाद अर्धशतक की बदौलत आरसीबी ने फाइनल का टिकट हासिल किया। मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने जल्दी ही विराट कोहली (12) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद फिल साल्ट ने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर 54 रन की साझेदारी की। मयंक अग्रवाल 19 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, दूसरे छोर से फिल साल्ट तूफानी बल्लेबाजी करते रहे। फिल साल्ट ने 23 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले टॉस जीतकर रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान रजत पाटीदार के फैसले को टीम के गेंदबाजों ने सही साबित किया। सुयश शर्मा और हेजलवुड ने तीन -तीन विकेट झटके। सुयश शर्मा ने तीन ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट झटके। हेजलवुड ने 3.1 में 21 रन देकर तीन विकेट, यश दयाल ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि भुवेश्वर कुमार ने दो ओवर में 17 रन देकर एक विकेट और रोमारियो शेफर्ड ने एक ओवर में पांच रन देकर एक विकेट झटका। दूसरे ओवर में ही प्रियांश आर्या (7) आउट हो गए और जल्द ही प्रभसिमरन सिंह (18), श्रेयस अय्यर (2), और जोश इंग्लिस (4) भी चलते बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button