राजनीति

व्यापारियों ने भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आकाश शर्मा का स्वागत किया

वेलकम इंडिया

मोदीनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक हुई। जिसमें व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष आकाश शर्मा को भाजपा भाजपा द्वारा नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका व्यापार मंडल के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश जैन ने कहा कि व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष आकाश शर्मा को भाजपा का नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर व्यापारियों में खुशी की लहर है। आकाश शर्मा व्यापारियों की उम्मीदों पर खरा करेंगे । व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष प्रदीप बॉस ने आकाश शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि वह नगर अध्यक्ष बनने पर नया आयाम स्थापित करेंगे साथ ही भाजपा संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। प्रदीप बॉस ने कहा कि व्यापार मंडल से भाजपा ने दिनेश सिंघल को जिला अध्यक्ष तथा रोहित अग्रवाल को नगर अध्यक्ष बनाया था इसके साथ ही अब आकाश शर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाया है यह सबसे खुशी की बात है । भाजपा के नगर अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बैठक में आए सभी व्यापारियों का स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महराम चंदेल नीरज गर्ग मुकेश शर्मा एनलजीत सिंह योगेश पंकज मित्तल सुबोध जैन प्रकाश देवेंदर सौरभ गुलशन नारंग आयुष चेतन शर्मा आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button