सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ भाजपा सांसदों ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया ह। ये नोटिस दोनों नेताओं की तरफ से राष्ट्रपति पर की गईं टिप्पणियों के खिलाफ ह। भाजपा सांसदों ने कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तरफ से ‘सर्वोच्च पद की गरिमा को कम करने के उद्देश्य से भारत की राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक और निंदनीय शब्दों के प्रयोग के माध्यम से’ संसदीय विशेषाधिकार, नतिकता और औचित्य के उल्लंघन के लिए नोटिस दिया ह। इसके साथ ही भाजपा सांसदों ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ भी विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया ह। भाजपा सांसदों ने नोटिस में लिखा, हम सोनिया गांधी की तरफ से हाल ही में कई गईं कुछ असंसदीय, अपमानजनक टिप्पणियों के बारे में बहुत निराशा के साथ यह लिख रहे हं। सोनिया गांधी की राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी पर गंभीरता से विचार करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जरूरत है।