अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के विकास शर्मा बने हापुड़ के युवा जिलाध्यक्ष

वेलकम इंडिया
हापुड़। जनपद के थाना कपुरपुर क्षेत्र में अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा संगठन की बैठक गांव सिरोधन, थाना कपूरपुर निकट गुलावठी जिला हापुड़ में आयोजित की गई।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने की। कार्यक्रम का आयोजन पंडित मुकेश शर्मा जी के आवास पर किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पंडित ओम प्रकाश शर्मा, संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। बैठक में ब्राह्मण उत्थान विषय सभी के द्वारा विचार प्रकट किए गए। अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी की सहमति पर, संगठन के अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश पंडित बिजेंद्र शर्मा ने बैठक में पंडित विकास शर्मा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा में युवा जिलाध्यक्ष हापुड़ घोषित किया। और संगठन का युवा जिलाध्यक्ष हापुड़ का मनोनीत पत्र देकर पंडित विकास शर्मा के युवा जिलाध्यक्ष हापुड़ बनने पर बैठक में उपस्थित सभी कार्यकतार्ओं और पंडित विकास शर्मा के समर्थकों मे खुशी की लहर दौड़ गई। इस पर पंडित विकास शर्मा ने संगठन के पदाधिकारियो को युवा जिलाध्यक्ष हापुड़ बनाने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं संगठन की नीतियों के अनुरूप चलते हुए संगठन में हापुड़ जिले में युवा पीढ़ी युवा शक्ति को जोडने का कार्य करूंगा। और संगठन की बेहतरी मजबूती के लिए सभी का सहयोग करूंगा। इस बैठक में पश्चिम प्रदेश उपाध्यक्ष मुरादाबाद मंडल पंडित दिनेश शर्मा, परशुराम सेना के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पंडित जुगल किशोर शर्मा, जिलाध्यक्ष हापुड़ अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहनी शर्मा,जिला सचिव भगवान शर्मा,जिला उपाध्यक्ष संजय शास्त्री, विधानसभा उपाध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर लख्मीचंद शर्मा, जिला संरक्षक मुकेश शर्मा, पंडित धर्मपाल शर्मा, जिला महामंत्री मनोहर लाल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी हापुड़ हरेंद्र शर्मा,मुकेश शर्मा, अनिल शर्मा, सुशील शर्मा, पवन शर्मा,अशोक तिवारी जी, नगर अध्यक्ष हापुड़ पंडित आकाश शर्मा, पंडित योगेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे