दिल्ली

मौसम बदला…आज दिल्ली यूपी में बारिश की संभावना

नई दिल्ली। इस बार सर्दियों के मौसम में भी गर्मी ने अपने रिकॉर्ड बनाए हैं। बीते कुछ दिनों से खिल रही धूप के कारण दिल्ली और एनसीआर के लोगों को गर्माहट का अनुभव हो रहा है। बुधवार रात को हल्की वर्षा के बाद गुरुवार को फिर से धूप निकल आई, जिससे तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन यह सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी दिन और रात के समय हल्का कोहरा देखा जा रहा है। वहीं, पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मूकश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। हिमाचल में इस बार कम वर्षा और हिमपात के कारण तापमान बढ़ रहा है। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। 24 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा की भविष्यवाणी की गई है। 23 और 24 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित- बाल्टिस्तान, मुजμफराबाद और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और बिहार में भी 23 जनवरी को ठंडे दिन की स्थिति का अनुभव हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button