शहर-राज्य

मंदिरों के निकट गंदगी से खफा हुईं महिला, प्रशासक पूर्व प्रधान के घर पर लगाया जमघट

-पांच साल से बिहारी जी मन्दिर गलियारा में गंदगी

-अब कुंड और मंदिरों के निकट कूड़ा स्वीकार नहीं  

मथुरा। गोवर्घन क्षेत्र की अडींंग पंचायत में मंदिरों के निकट गंदगी से डलावघर बनाने से महिलाएं नाराज़ हैं। दो दर्जन से अधिक महिलाएं गुरुवार को प्रशासक (पूर्व प्रधान) के घर जा पहुंची । मंदिरों के निकट व कुण्ड में गंदगी के चलते लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा है। कचरे के डालने का स्थान मंदिरों से दूर रखने एवं रोजाना उठान की भी मांग की। महिलाओं ने बताया कि पूरी पंचवर्षीय निकलने के बाद भी इस दिशा में पहल नहीं की गई। अब भी प्रशासक ने 10 दिन का समय मांगा है। 

39 करोड़ की परफॉर्मेंस ग्रांट वाली पंचायत में हाल बेहाल है। यह अलग बात है कि पंचायत को स्वच्छता का राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल चुका है। अब जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री पुरस्कार के लिए पंचायत का नाम भेजा है। हकीकत यह है कि करोड़ों खर्चने के बाद भी ग्रामीण मूलभूत जरूरतों को लेकर भी परेशान रहते हैं। पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने ठेके पर चंद लोग छोड़ रखे हैं। वह गांव के किसी एक कोने की सफाई में खप जाते हैं। किलोमीटरों में फैले गांव के निजी सफाई करने वालों को कहीं भी कूड़ा डालने की जगह नजदीक नहीं। पंचायत की ट्रालियों का अता पता नहीं। खरीदी गई ट्राली भी पूरी तादात में मौजूद नहीं हैं ऐसे आरोप हैं। ट्राली खडी़ हो जाए तो ट्रैक्टर में डीजल का पता नहीं रहता। जहां ट्राली खडी़ कर दी जाती हैं वहीं कयी ट्राली कूडा़ जमा हो जाता है।  बिहारी जी मंन्दिर गलियारा के पास महादेव मंदिर, पीछे पथवारी मंदिर, गंगाजी आदि मंदिर व निकट ही किलोल कुण्ड के घाट हैं। इस क्षेत्र में गंद खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पहले रत्न पार्क उत्सव केन्द्र के निर्माण के चलते गंदा पानी भरा रहता था अब मुहल्ले के कूड़े के निस्तारण को लेकर लोग परेशान हैं।

बाक्स 

आर आर सी यूनिट-डंपिंग यार्ड पडे़े बेकार 

पंचायत में डंपिंग यार्ड और आर आर सी यूनिट के निर्माण पर 50 यों लाख से ज्यादा धन खर्च किया गया है लेकिन दोनों में एक किलो भी कचरा कभी नहीं गया। डंपिंग यार्ड के टीन उड़ चुके हैं। गेट टूट चुका है लेकिन किसी को परवाह नहीं है। नये बजट को ख़र्च करने की चिंता प्रशासक, सचिव और अधिकारियों को जरूर रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button