शहर-राज्य
वृन्दावन में बांके बिहारी मंदिर के पास खंडहर में लगी भीषण आग, पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा ।
मथुरा /वृंदावन। बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र अंतर्गत अकोला वाली धर्मशाला के समीप स्थित एक खंडहर नुमा मकान में अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वहां रखे फूल बंगले के थर्माकोल और लकड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की उठती लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आसपास के निवासियों और श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी व हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बांके बिहारी चौकी इंचार्ज शिवकुमार शर्मा तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बिना समय गंवाए स्थानीय निवासियों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह से पा लिया गया। समय पर मिली सूचना और पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा और गंभीर हादसा होने से टल गया, जिससे क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली।



